फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE Minister Omar Sultan Al Olma heaps praise on Indian Foreign Minister S Jaishankar

CyFY2022: UAE के मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री की जमकर तारीफ की, कहा- मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं

Wed, 26 Oct 2022 04:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 26 Oct 2022 04:39 PM IST
सार

उमर सुल्तान अल ओलमा दिल्ली स्थित एक थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में वर्चुअल मोड में अपना संबोधन दे रहे थे। इस मौके पर सुल्तान ने कहा मैं आपके विदेश मामलों के मंत्री से बहुत प्रभावित हूं।  

विज्ञापन
UAE Minister Omar Sultan Al Olma heaps praise on Indian Foreign Minister S Jaishankar
संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस राज्य मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा - फोटो : ANI

विस्तार

 संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस राज्य मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह वैश्विक देशों के बीच चल रही रस्साकशी के बीच विश्व स्तर पर भारत की विदेश नीति को कैसे स्थान देते हैं, इससे प्रभावित हैं।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि उमर सुल्तान अल ओलमा दिल्ली स्थित एक थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में वर्चुअल मोड में अपना संबोधन दे रहे थे। इस कार्यक्रम में भारत के केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सुल्तान ने कहा मैं आपके विदेश मामलों के मंत्री से बहुत प्रभावित हूं। मैं उनके कुछ भाषण देखता हूं। संयुक्त अरब अमीरात और भारत दोनों के लिए एक बात बहुत स्पष्ट है कि हमें पक्ष चुनने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि (जिओपॉलिटिक्स) भू-राजनीति कुछ पार्टियों के सर्वोत्तम हित से निर्धारित होती है। ऐतिहासिक रूप से मौजूद मॉडल दुर्भाग्य से अब नहीं बचा है। वर्तमान युग में एक देश को अपने सर्वोत्तम हितों के बारे में सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर यूएई भारत के साथ काम करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह अमेरिका के साथ काम नहीं कर सकता। हम तीनों एक साथ काम कर सकते हैं। I2U2 (भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए) समूह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में व्यापार और निवेश के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब वाणिज्य के माध्यम से दुनिया पर हावी होने का समय है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरी जड़ें हैं। साथ ही दोनों देशों  के बीच सहयोग के लिए कई संभावित क्षेत्र हैं।   


संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने CyFY2022 नामक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और समाज पर चर्चा के लिए ये सम्मेलन करवा रहा है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आरंभ बुधवार को शुरू हुआ। अगले तीन दिनों में, CyFy 2022 नामक सम्मेलन के दौरान 37 देशों के 150 वक्ताओं और प्रश्नोत्तर सत्रों सहित 28 से अधिक पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed