फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE gives Indians gift of visa extension on arrival

India-UAE Ties: यूएई ने भारतीयों को दिया आगमन वीजा विस्तार का तोहफा, कहा- दीर्घकालिक संबंधों के लिए प्रतिबद्ध

Tue, 01 Jul 2025 05:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 05:57 AM IST
सार

यूएई दूतावास ने बताया कि जिन भारतीय पासपोर्ट धारकों के पास ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया या सिंगापुर का वैध निवास परमिट है, वे अब यूएई के सभी प्रवेश बिंदुओं पर वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले, भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल तभी मिलता था जब उनके पास अमेरिका, यूरोपीय संघ या ब्रिटेन का वैध वीजा, निवास परमिट या ग्रीन कार्ड होता था।

विज्ञापन
UAE gives Indians gift of visa extension on arrival
यूएई और भारत के झंडे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नागरिकों के लिए संयुक्त अरब अमीरात के आगमन पर वीजा कार्यक्रम का विस्तार भारत के साथ उसकी स्थायी साझेदारी का प्रतिबिंब है। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने कहा कि इस नीति से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अध्ययन: भारतीय वैज्ञानिकों ने खोले लाल ग्रह के मौसम के रहस्य, धूल-बादलों के संबंध से तय होता है मंगल का मौसम
विज्ञापन


यूएई दूतावास ने बताया कि जिन भारतीय पासपोर्ट धारकों के पास ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया या सिंगापुर का वैध निवास परमिट है, वे अब यूएई के सभी प्रवेश बिंदुओं पर वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले, भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल तभी मिलता था जब उनके पास अमेरिका, यूरोपीय संघ या ब्रिटेन का वैध वीजा, निवास परमिट या ग्रीन कार्ड होता था। नए नियमों के तहत अब और देशों के परमिट धारक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। दूतावास के अनुसार, वीजा-ऑन अराइवल की विस्तारित पात्रता सुविधा 13 फरवरी से लागू की गई थी। यह भारत और यूएई के बीच यात्रा को व्यापक व सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमित शाह बोले: राष्ट्रीय सहकारिता नीति जल्द, राज्य अपने हिसाब से बदल सकेंगे; 5 साल में हर गांव में बनेगी समिति

दीर्घकालिक संबंधों के लिए प्रतिबद्ध
राजदूत अलशाली ने कहा, यूएई का यह कदम भारत के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है। यह एक व्यावहारिक कदम है जिससे परिवारों को मिलने, पेशेवरों को साथ काम करने और व्यवसायों को विस्तार करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने लोगों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच और मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि 2023 में लगभग 45 लाख भारतीयों ने यूएई की यात्रा की। नई वीजा नीति से दोनों देशों के बीच आवाजाही और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed