फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two youths undergoing Agniveer training die of bacterial infection in Meghalaya

मेघालय: अग्निवीर प्रशिक्षण के दौरान दो प्रशिक्षुओं की मौत, बैक्टीरियल संक्रमण की आशंका; 28 भर्ती

Wed, 25 Feb 2026 07:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 07:55 PM IST
सार

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दो अग्निवीरों की संदिग्ध जीवाणु संक्रमण से मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद दोनों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Two youths undergoing Agniveer training die of bacterial infection in Meghalaya
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेघालय के शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर प्रशिक्षण ले रहे दो युवाओं की संदिग्ध बैक्टीरियल संक्रमण के कारण मौत हो गई है, जबकि 28 अन्य प्रशिक्षु सैन्य हॉस्पिटल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक प्रशिक्षु की मौत पिछले सप्ताह हुई थी, जबकि दूसरे ने सोमवार को दम तोड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवाओं में मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें इलाज के लिए सैन्य हॉस्पिटल, शिलांग में भर्ती कराया गया था। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं और अंतिम पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण के प्रकार को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


शिलांग के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एहतियातन सभी करीबी संपर्कों को मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत दवाएं दी गई हैं। प्रशिक्षण परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है और आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर 28 अन्य प्रशिक्षुओं को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रभावित क्षेत्र में मास्क एवं आवाजाही पर प्रतिबंध जैसे प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य मंत्री डब्ल्यू शायला ने सेना के साथ समन्वय की पुष्टि करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और घबराने से बचने की अपील की है।


इस बीच, अस्पताल में भर्ती प्रशिक्षुओं की हालत पर मेडिकल टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिन स्थानों पर ये प्रशिक्षु नियमित रूप से आते-जाते थे, जैसे रक्षा मंत्रालय के अधीन चलने वाली सीएसडी कैंटीन और अन्य परिसर, उन्हें भी सैनिटाइज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed