फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two youths beaten to death in suspected cow smuggling in West Bengal

पश्चिम बंगालः गाय तस्करी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 28 Aug 2017 05:06 AM IST
एजेंसी/जलपाईगुड़ी
एजेंसी/जलपाईगुड़ी Updated Mon, 28 Aug 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
  Two youths beaten to death in suspected cow smuggling in West Bengal
फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रविवार को भीड़ ने कथित रूप से पिकअप वैन के जरिये गायों की तस्करी करने के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारे गए युवकों की पहचान अनवर हुसैन और हफीजुल शेख के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव वालों ने बताया कि युवक रविवार तड़के जिले के बरहोरिया गांव से गायों को ले जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ने गौ सेवा के नाम पर डकारे 165 करोड़ , फिर भी मर गईं 300 गाय
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वैन को भी क्षति पहुंचाई गई। पुलिस दोनों युवकों को ढुपगुड़ी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप वैन व उसमें मौजूद गायों को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed