{"_id":"591096904f1c1bb737850bfe","slug":"two-thousand-cobra-jawan-s-will-be-sent-to-sukma-for-elimination-of-maoists","type":"story","status":"publish","title_hn":" नक्सलियों के खात्मे के लिए सुकमा भेजे जाएंगे दो हजार ‘कोबरा’ जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नक्सलियों के खात्मे के लिए सुकमा भेजे जाएंगे दो हजार ‘कोबरा’ जवान
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
Updated Mon, 08 May 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों और उनके शस्त्रागार को खत्म करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जल्द ही अपने विशेष गुरिल्ला लड़ाई वाले 20 हजार कोबरा जवानों को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और उसके आस-पास तैनात करेगी।
विज्ञापन
सुकमा और इसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों पर पिछले कुछ समय में सबसे घातक हमले हुए हैं। जहां 24 अप्रैल को बुर्कापाल इलाके में 25 जवानों को मौत के घाट उतार दिया गया था वहीं सुकमा में 11 मार्च को हुए हमले में इसी तरह 12 जवानों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से हटाकर सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में कोबरा जवानों की 20 से 25 कंपनियां तैनात करने की तैयारी कर रहा है। एक कोबरा कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।
विज्ञापन