{"_id":"67703919abff1dc91802dd0d","slug":"two-states-two-people-but-same-voter-card-number-confirmed-from-ec-website-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Voter ID: दो प्रदेश-दो लोग, पर वोटर कार्ड नंबर एक, EC की वेबसाइट से पुष्टि; श्रमिकों के संघ ने उठाया मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Voter ID: दो प्रदेश-दो लोग, पर वोटर कार्ड नंबर एक, EC की वेबसाइट से पुष्टि; श्रमिकों के संघ ने उठाया मुद्दा
Sat, 28 Dec 2024 11:15 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:15 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के दो लोगों को आवंटित किए गए इपिक (वोटर) कार्ड में वहीं नंबर हैं, जो गुजरात के दो व्यक्तियों के पास भी हैं। इस मुद्दे को पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी संघ ने उठाया है। चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
voter card, voter id, वोटर कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने एक ही नंबर के वोटर कार्ड दो लोगों को जारी कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल में इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। राज्य में दो लोगों को वही इपिक (वोटर) कार्ड आवंटित किए गए हैं, जो गुजरात के दो व्यक्तियों के पास भी हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी इसकी पुष्टि होती है। राज्य के प्रवासी श्रमिकों के एक संघ ने यह मामला राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के संज्ञान में लाया है। लेकिन अभी सीईओ कार्यालय की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, जांच में फिलहाल दो मामलों की पुष्टि हुई है। पहला मामला इपिक नंबर एलपीजेड 2746790 का है। एक नाम जिसे यह इपिक नंबर आवंटित किया गया है, वह बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में गंगारामपुर विधानसभा क्षेत्र और बालुरघाट लोकसभा क्षेत्र के मतदाता तस्लीम मिया का है। दूसरा नाम जिसे यह समान इपिक नंबर एलपीजेड 2746790 आवंटित किया गया है, वह जिग्नेश मकवाना का है, जो गुजरात में दानिलिमदा विधानसभा क्षेत्र और अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरा मामला इपिक नंबर एलपीजेड 2746576 से संबंधित है। एक नाम जिसे यह नंबर आवंटित किया गया है, वह साहिन आलम का है, जो बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में गंगारामपुर विधानसभा क्षेत्र और बालूरघाट लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। दूसरा नाम जिसे यह समान इपिक नंबर एलपीजेड 2746576 आवंटित किया गया है, वह अयूब खान पठान का है, जो गुजरात में दानीलिमदा विधानसभा क्षेत्र और अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।
विज्ञापन