फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two ride incidents including Ahmedabad kankaria lake accident in 45 days in Gujarat

गुजरात में डेढ़ महीने के अंदर दो झूले हादसे, दो लोगों की मौत, 27 घायल

Mon, 15 Jul 2019 12:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Two ride incidents including Ahmedabad kankaria lake accident in 45 days in Gujarat
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

गुजरात में पिछले डेढ़ महीने में दो झूले हादसे हुए हैं। पहला हादसा 2 जून को साबरमती में हुआ था जबकि दूसरा अहमदाबाद में रविवार शाम कांकरिया लेक फ्रंट स्थित एम्यूजमेंट पार्क में हुआ। एम्यूजमेंट पार्क का पेंडुलम झूला टूटने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 27 लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


घायलों में से 14 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। झूले की मेन शाफ्ट बीच से टूट गया जिससे उसमें सवार 31 लोग करीब 60 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरे। पुलिस ने झूले के संचालक को हिरासत में ले लिया। डिस्कवरी नाम का यह झूला घड़ी के पैंडुलम की तरह झूलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झूले में 32 लोग बैठ सकते हैं। अहमदाबाद नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर एमएफ दस्तूर ने कहा कि झूले की मेन शाफ्ट टूटने का कारण फॉरेंसिक लैब की जांच में पता चलेगा। नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं, 2 जून को साबरमती रिवर फ्रंट स्थित हाइड्रॉलिक राइड खराब होने से उसमें सवार 29 लोग करीब 21 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे। 25 मीटर ऊंची ये राइड 21 मीटर पर पहुंच कर बंद हो गई थी। काफी परेशानी के बाद लोगों को निकाला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed