फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two persons die in Karnataka after drinking contaminated water

Karnataka: कर्नाटक में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत, सैकड़ों बीमार; गृहमंत्री जी परमेश्वर ने दी जानकारी

Thu, 13 Jun 2024 03:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 03:19 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के तुमाकुरू जिले के चिन्नेनाहल्ली गांव में दूषित पानी पानी से दो लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने इस बात की जानकारी दी है। मृतकों के नाम चिक्कादासाप्पा और पेड्डान्ना बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Two persons die in Karnataka after drinking contaminated water
मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों के मौसम के दौरान आम लोगों के तरह तरह की बीमीरियों से जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या है..पेयजल। देश की राजधानी दिल्ली और कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पानी की विकराल समस्या मुंह सामने खड़ी है। इस बीच कर्नाटक से एक खबर सामने आई है। खबर है कि कर्नाटक के तुमाकुरू जिले के चिन्नेनाहल्ली गांव में दूषित पानी पानी से दो लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने इस बात की जानकारी दी है। मृतकों के नाम चिक्कादासाप्पा और पेड्डान्ना बताए गए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव में मेले के दौरान की गई थी पेयजल की सप्लाई
बताया गया है कि 10 जून को चिन्नेनाहल्ली गांव में एक मेले का आयोजन कराया गया था। इस दौरान वहां पानी की टंकी से पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बताया गया है कि इस पानी को पीने से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए थे। बता दें कि गृहमंत्री जी परमेश्वर तुमाकुरू जिले के प्रभारी हैं। उन्होंने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा ‘चिन्नेनाहल्ली गांव में एक मेले का आयोजन किया गया था। वहां दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत है। कुछ लोगों का इलाज मधुगिरी, कोराटागेर और तुमाकुरू के निजी अस्पतालों में चल रहा है।’ उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समेत दो लोग निलंबित
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक तीन वर्षीय बच्ची की भी मौत हुई है। इस पर जी परमेश्वर ने कहा कि इस बारे में जानकारी जुटाई जा रहीं हैं।  गृहमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और जलापूर्ति करने वाले व्यक्ति को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गांव में पानी के कनेक्शन का कार्य चल रहा था। इस दौरान कुछ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी के टैंक के टैंक में दूषित पानी भी चला गया। अस्पताल में अभी भी कई लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed