{"_id":"61b905e41d4e4a0870358b7e","slug":"two-people-were-killed-in-an-explosion-in-anantapur-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कबाड़ गोदाम में हुआ विस्फोट, दो लोगों की हुई मौत, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कबाड़ गोदाम में हुआ विस्फोट, दो लोगों की हुई मौत, मामले की जांच शुरू
Wed, 15 Dec 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:30 AM IST
सार
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच अनंतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मंगलवार देर शाम को हुए एक विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। कम से कम तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक धमाका एनटीआर मार्ग स्थित एक कबाड़ गोदाम में हुआ।
विज्ञापन
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच अनंतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सबूत इकट्ठा करने के लिए विस्फोट स्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को भी देखा गया है।
विज्ञापन
अनंतपुर के डीएसपी (शहर) वीरा राघव रेड्डी ने कहा कि मशीन को कुरेदते समय एक विस्फोट हुआ और मशीन का ब्लेड श्रमिकों से टकरा गया। जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विस्फोट की खबर मिलने पर विधायक अनंत वेंकटरामी रेड्डी भी घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।