{"_id":"5dd7d61d8ebc3e54b849c4aa","slug":"two-people-beaten-to-death-by-mob-lynching-on-suspicion-of-cow-smuggling-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : गो तस्करी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी में भी आग लगाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : गो तस्करी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी में भी आग लगाई
Fri, 22 Nov 2019 06:05 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में गो तस्करी के आरोप में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कूचबिहार में गो तस्करी के शक में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर पिकअप वैन में चोरी के जानवर ले जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले पुतिमारी फोलेश्वरी गांव के लोगों को उनपर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में गाय देखकर लोग भड़ गए और दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
दोनों की पिटाई के साथ लोगों ने गाड़ी में भी आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर कूचबिहार के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन