फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two people arrested connection with raising an inflammatory slogan during Eid-e-Milad procession in Amravati

Amravati News: ईद-ए-मिलाद जुलूस के मौके पर लगे ‘‘सर तन से जुदा” के भड़काऊ नारे, पुलिस ने दो किए गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2022 10:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 10:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि 25 और 35 साल की उम्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सात अन्य, जो कथित तौर पर जुलूस के दौरान "सर तन से जुदा" के भड़काऊ नारे लगाने वाले फरार हैं। 

विज्ञापन
Two people arrested connection with raising an inflammatory slogan during Eid-e-Milad procession in Amravati
ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान लगाए गए भड़काऊ नारे - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा गांव में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान भड़काऊ नारे लगाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी कई फरार है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को अमरावती के परतवाड़ा गांव में निकले जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक भड़काऊ नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि 25 और 35 साल की उम्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सात अन्य, जो कथित तौर पर जुलूस के दौरान "सर तन से जुदा" के भड़काऊ नारे लगाने वाले फरार हैं। अधिकारी ने कहा कि अमरावती ग्रामीण पुलिस ने धारा 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), भारतीय दंड संहिता और बॉम्बे पुलिस अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमरावती में पुलिस की मौजूदगी में लगे नारे 
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर यात्रा निकाली गई। जिसमें भड़काऊ बयानबाजी के बाद मौके पर ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ जैसे नारे लगाए गए। ये नारे रविवार रात को जुलूस के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा गांव में लगाए गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने इस मामले में पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही जुलूस के दौरान के कुछ वायरल वीडियो पुलिस के समक्ष पेश किए। जिसके बाद जुलुस के दौरान मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने इसकी जांच की मांग की है। परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में कादर नामक शख्स समेत 10 से 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed