फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two MLA's of AAP arrested in a day

'आप' को लगा बड़ा झटका, एक दिन में दो विधायक गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 06:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 06:54 AM IST
विज्ञापन
Two MLA's of AAP arrested in a day
आप विधायक अमानतुल्लाह खान और नरेश यादव - फोटो : PTI

रविवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त दोहरा झटका लगा, जब उसके दो विधायक अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर लिए गए। एक मामले में महिला को कुचलने की धमकी और पीछा करवाने के आरोप में अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी कर हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने नरेश यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तारियां दिल्ली में हुई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने रविवार सुबह ओखला से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विधायक के खिलाफ एक महिला ने जामिया नगर थाने में 19 जुलाई को धमकाने और बदसलूकी का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को साकेत कोर्ट में 164 के बयान में महिला ने विधायक पर कार से कुचलने, पीछा करवाने और धमकाने के भी आरोप लगाए। सुबह बाटला हाउस स्थित घर से अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी हुई। करीब 100 से 150 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि सोते हुए विधायक को पुलिस घर से उठाकर ले गई और परिवार को कुछ नहीं बताया गया। 
विज्ञापन


उधर पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी कर हिंसा भड़काने के आरोप में रविवार शाम पंजाब पुलिस ने दिल्ली के महरौली विधानसभा से आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। संगरूर की जिला अदालत के आदेश के बाद रविवार को पंजाब पुलिस की टीम एसपी जसकरण सिंह तेजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप की बढ़ गई मुश्किलें

Two MLA's of AAP arrested in a day
अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI

गिरफ्तारी के समय नरेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताया है। नरेश को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर पंजाब जाएगी। बता दें कि पंजाब के मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के बाद हिंसा हो गई थी। उस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक ने नरेश का नाम लेकर एक करोड़ रुपये देने का वादा करने की बात कही थी।

नरेश की तलाश में पंजाब व दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की। रात के समय पुलिस ने उन्हें वसंतकुंज स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय नरेश ने कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। 

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। यह गैरजमानती अपराध की श्रेणी में आता है।
- आरपी उपाध्याय, दक्षिण-रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त

हमने आप विधायक नरेश यादव को दिल्ली से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को मलेरकोटला कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
- परमराज सिंह उमरा नांगल, आईजी, पंजाब पुलिस

अबतक आप के 9 विधायकों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Two MLA's of AAP arrested in a day
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के जिन नौ विधायकों को अबतक गिरफ्तार किया गया है उन पर अलग-अलग आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार विधायक    केस
1. जितेंद्र सिंह तोमर    फर्जी डिग्री मामला
2. मनोज कुमार         जमीन के फर्जीवाडे़ का आरोप
3. सुरेन्द्र सिंह           मारपीट का आरोप
4. सोमनाथ भारती     पत्नी से घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश
5. अखिलेश त्रिपाठी    दंगा फैलाने और शांति भंग करने का आरोप
6. महिंदर यादव        शांति भंग करने का मुकदमा
7. जगदीप सिंह         मारपीट का आरोप
8. दिनेश मोहनियां     महिला से बदसलूकी
9. अमानतुल्लाह खान   महिला से बदसलूकी

इन पर भी संकट
संगरूर से आप सांसद भगवंत मान
केस : अपने फेसबुक पेज पर लोकसभा का एक वीडियो अपलोड करने के बाद संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ और कार्रवाई मांग की गई। संसद सदस्यता खतरे में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed