फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two minor girls in allahabad are burnt by their uncle

इलाहाबाद: हैवान बना ताऊ, दो बच्चियों को जिंदा जलाया

Sun, 08 Apr 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
two minor girls in allahabad are burnt by their uncle

गंगापार के होलागढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा अहिरान गांव में एक ताऊ हैवान बन गया। उसने शनिवार तड़के अपनी दो भतीजियों और दो भतीजों पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों भतीजियों की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से झुलस गया। चौथा भागने की वजह से बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शक था कि उसके भाई ने उस पर भूत-प्रेत कर दिया है। इसी सनक में उसने बच्चों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


सराय मदन सिंह गांव के चांटी के बंधवा अहिरान बस्ती का रहने वाला अमरनाथ यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसे चौथे भाई पृथ्वीपाल व उसकी पत्नी कुसुम पर शक था कि दोनों ने उसके परिवार पर भूत प्रेत कर दिया है। जिसके बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया। उसकी पत्नी बच्चे भी उसे छोड़कर मायके चले गए थे। भूत-प्रेत के शक में वह एकदम सनकी हो गया था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे पृथ्वीपाल और उसकी पत्नी कुसुम गेहूं काटने अपने खेत चले गए। उनकी दो बच्चियां रीतू (5) और नीतू (4) बरामदे में एक चारपाई पर सो रही थीं। दूसरी चारपाई पर बेटा सौरभ (12) और भतीजा उत्तम (10) सो रहे थे। 
विज्ञापन


पृथ्वीपाल के जाने के बाद अमरनाथ उठा और उसने रीतू और नीतू पर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगा दी। उसके बाद उसने सौरभ और उत्तम पर भी मिट्टी का तेल छिड़क  दिया, लेकिन दोनों रीतू और नीतू की चीख सुनकर जाग गए और भागने लगे। भागते-भागते सौरभ झुलस गया। उत्तम बाहर भागा और चीखने लगा। इसके बाद गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मां-बाप को पता चला तो दोनों मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चियों को पहले सीएचसी फिर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सौरभ को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद अमरनाथ कुएं में कूद गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed