{"_id":"5a1fa8f44f1c1b59678bf284","slug":"two-leaves-symbol-case-ttv-dinakaran-approaches-delhi-hc-against-election-commission-earlier-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी सिंबल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे टीटीवी दिनाकरण, याचिका मंजूर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पार्टी सिंबल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे टीटीवी दिनाकरण, याचिका मंजूर
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरण ने गुरुवार को अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग के पिछले दिनों आए फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा फिर से खटखटाया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की याचिका को मंजूर कर लिया है और माना जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले को सुनवाई कल कर सकता है। बता दें कि पिछले दिनों निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री पलानीसामी और उनके डिप्टी ओ पनीरसेल्वम की अगुवाई वाली एकीकृत एआईएडीएमके को दो पत्ते को चुनाव चिह्न आवंटित किया था।
चुनाव चिन्ह मामले में दिनाकरण ने आरोप लगाया था कि केंद्र की इच्छा अनुसार चुनाव आयोग ने पक्षपातपूर्ण ढंग से काम किया है। दिनाकरण ने ये भी कहा था कि चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के साथ काम नहीं किया है। हम उनके फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और जीत हमारी होगी। पार्टी कार्यकर्ता और लोग हमारे साथ हैं।
पढ़ें: शशिकला गुट को बड़ा झटका, AIADMK का चुनाव चिन्ह पलानीसामी गुट के पास रहेगा

गौरतलब है कि दो फाड़ में बंट चुकी अन्नाद्रमुक पार्टी में वी के शशिकला और उसके गुट को बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने कहा था कि पार्टी का दो पत्तियों वाला चुनाव चिन्ह मुख्यमंत्री पलानीसामी के गुट का ही रहेगा। दूसरी तरफ एआईएडीएमके घूस मामले की सुनवाई करते हुए पिछले दिनों दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को टीटीवी दीनाकरण के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करने को लेकर लताड़ भी लगाई थी।