फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two lakh corona infected in country in nine days

16 राज्यों में संक्रमण बेकाबू: अमेरिका में 21 दिन में, देश में नौ दिन में ही दो लाख मरीज संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 05:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 05:01 AM IST
सार

  • कोरोना की बेकाबू लहर...एक दिन में पहली बार दो लाख मरीज संक्रमित
  • लगातार दूसरे दिन देश में एक हजार से ज्यादा की मौत,

विज्ञापन
two lakh corona infected in country in nine days
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते देश में पहली बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। पिछले वर्ष 30 जनवरी को देश में पहला संक्रमित मरीज मिला था।

विज्ञापन


तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। सिर्फ नौ दिन में प्रतिदिन मिलने वाले मामले एक से बढ़कर दो लाख हो गए। वहीं, अमेरिका में इतने ही मामले होने में 21 दिन लगे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 2,00,739 मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बीते बुधवार को 1,038 मरीजों ने इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। राहत की बात है कि इस दौरान 93,528 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14,71,877 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा देश में पहली बार एक दिन में 1.06 लाख सक्रिय केस बढ़े हैं।

वहीं, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,40,74,564 पहुंच गए हैं। इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई। पिछले छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें बीते बुधवार को हुई है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।

नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है।

वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक 26,20,03,415 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 13,84,549  नमूनों की जांच बुधवार को की गई है।

अब तक 16 राज्यों में बिगड़ गए हालात
दूसरी लहर के कारण देश के 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। एक महीने पहले तक देश के तीन ही राज्यों में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे इनका असर पड़ोसी राज्यों पर भी होने लगा।

फिलहाल स्थिति यह है कि हर दिन 80 से 82 फीसदी तक नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में देखने को मिल रहे हैं।


इनके अलावा हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं, असम में भी जांच का स्तर सबसे निचले पायदान पर है, इसीलिए वहां से संक्रमित मामलों की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed