{"_id":"575ae7464f1c1b9c0c9c5524","slug":"two-killed-in-gas-leak-onboard-aircraft-carrier-ins-vikramaditya-under-maintenance","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानवाहक पोत विक्रमादित्य में गैस रिसाव से 2 की मौत, 2 की हालत स्थिर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमानवाहक पोत विक्रमादित्य में गैस रिसाव से 2 की मौत, 2 की हालत स्थिर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर जहरीली गैस रिसने से 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नौसैनिक और दूसरा आम नागरिक था। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हो गए। देश के सबसे बड़े युद्धपोत का कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर मरम्मत का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
नौसेना के हवाले से बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब इस पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत का काम चल रहा था। शाम 5 बजे उसमें से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। गैस अंदर जाने से वहां मौजूद 4 लोग (दो नागरिक और दो नौसैनिक) प्रभावित हो गए, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान कारीगर राकेश कुमार और रॉयल मरीन के कर्मचारी मोहनदास कोलंबकार के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक दो लोगों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
नौसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। आईएनएस विक्रमादित्य देश का सबसे बड़ा युद्धपोत है और यह कई अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। इस पर 1 जून से मरम्मत का काम चल रहा है। इस युद्धपोत को 2013 में भारत ने 2.33 अरब डॉलर में रूस से खरीदा था। उसके बाद इसे नौसेना में शामिल किया गया।