{"_id":"6315ddf6de8732250641dfaf","slug":"two-killed-in-flash-floods-in-kerala-imd-issues-red-alert-in-4-districts-on-september-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMD: केरल में अचानक आई बाढ़ में बहकर दो की मौत, मौसम विभाग ने चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMD: केरल में अचानक आई बाढ़ में बहकर दो की मौत, मौसम विभाग ने चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया
Mon, 05 Sep 2022 05:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:02 PM IST
सार
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट और अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
केरल में बाढ़ (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिरुवनंतपुरम के मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शादी में शामिल होने पहुंचा था एक समूह
दोनों उस ग्रुप का हिस्सा थे जो रविवार की शाम आई अचानक बाढ़ में फंस गया था। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, दस लोगों का एक ग्रुप शादी में शामिल होने के लिए उस इलाके में पहुंचा था। उन्होंने ब्रिमुर वन क्षेत्र का दौरा करने की कोशिश की, लेकिन इसे जनता के लिए बंद किया गया था। इसलिए वे उस जगह पहुंचे जहां ये घटना हुई। समूह के आठ लोगों ने पहाड़ी को पकड़ लिया, लेकिन अन्य दो बह गए।
सोमवार को दूसरा शव भी बरामद
बच्ची का शव रविवार की रात को ही बरामद कर लिया गया था। बचाव दल ने आज दूसरे का शव भी बरामद कर लिया है। एक अन्य व्यक्ति जो अचानक आई बाढ़ में बह गया था उसे स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।
इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
इस बीच भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट और अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
7 सितंबर के लिए इन जिलों में भी ऑरेन्ज अलर्ट
आईएमडी ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए भी ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने ओणम त्योहार से एक दिन पहले 7 सितंबर को भारी बारिश की आशंका जताई है।
क्या है रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट?
रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से बेहद भारी बारिश का संकेत देता, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब 6 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक भारी से भारी बारिश है। येलो अलर्ट का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश है।