फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two killed and 4 others including 3 cops injured in Texas shooting

Shooting in US: अमेरिका के टेक्सॉस में फिर हुई गोलीबारी, दो की मौत और चार लोग हुए घायल

Sun, 03 Jul 2022 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Jul 2022 10:25 PM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास के हॉल्टोम सिटी में हुई गोलीबारी में तीन अधिकारियों सहित चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Two killed and 4 others including 3 cops injured in Texas shooting
अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास के हॉल्टोम सिटी में शनिवार को गोलीबारी में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में तीन अधिकारियों सहित चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस सार्जेंट रिक अलेक्जेंडर ने बताया शनिवार की रात को हॉल्टोम सिटी में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस दौरान एक महिला घर के अंदर मृत पाई गई थी। इसके अलावा एक आदमी को घर बाहर गोली मारी गई थी। इन दोनों के अलावा 911 पर कॉल करने वाली एक बुजुर्ग महिला को गोली मार दी गई थी। हालांकि उसके बचने की उम्मीद थी। अलेक्जेंडर ने बताया कि हालटॉम सिटी में हुई गोलीबारी में तीन अधिकारियों को भी गोली लगी है। शनिवार की रात को उन्हें  स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने घटना को अंजाम देकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसके शरीर के पास एक सैन्य शैली की राइफल और एक हैंडगन थी।
विज्ञापन


 अलेक्जेंडर ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस को डायमंड ओक्स ड्राइव नॉर्थ के 5700 ब्लॉक में एक आवास पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, शनिवार की घटना को मिला कर इस साल पूरे अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है। उवालदे, बफ़ेलो और टेक्सास में हाल ही में हुई सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के बाद 22 जून को अमेरिकी सांसदों ने  द्विदलीय बंदूक सुरक्षा बिल पर एक बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव पारित किया था। नए विधेयक का उद्देश्य बंदूक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed