फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two kerala natives gets death penalty executed in murders case in uae

UAE: यूएई में दो भारतीयों को दी गई फांसी की सजा, हत्याओं के मामले में थे जेल में बंद

Thu, 06 Mar 2025 03:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

उल्लेखनीय है कि बीते महीने ही 33 वर्षीय भारतीय महिला शहजादी खान को भी संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सजा दी गई थी।

विज्ञापन
two kerala natives gets death penalty executed in murders case in uae
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो भारतीयों को फांसी की सजा दी गई है। दोनों भारत के केरल के निवासी थे और हत्याओं के मामले में जेल में बंद थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। विदेश मंत्रालय ने दोनों की पहचान मोहम्मद रिनाश और मुरलीधरन वलप्पिल के रूप में की है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की सर्वोच्च अदालत ने भी दोनों की फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद दोनों को फांसी दे दी गई। मोहम्मद रिनाश को अमीरात के एक व्यक्ति की हत्या का दोषी पाया गया था। वहीं मुरलीधरन को एक भारतीय की हत्या का दोषी पाया गया था। संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने 28 फरवरी को दोनों के बारे में भारतीय दूतावास को जानकारी दे दी थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास की तरफ से दोनों को सभी जरूरी कानूनी मदद दी गई थी। जिसमें दया याचिका भी शामिल है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते महीने ही 33 वर्षीय भारतीय महिला शहजादी खान को भी संयुक्त अरब अमीरात में मौत की सजा दी गई थी। उत्तर प्रदेश की निवासी शहजादी पर चार माह के बच्चे को कथित तौर पर मारने का दोष साबित हुआ था। शहजादी बच्चे की देखभाल का काम करती थी, लेकिन रुटीन वैक्सीनेशन के बाद बच्चे की मौत हो गई और उसका आरोप शहजादी पर लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed