फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Karnataka govt officers held for writing fake letter to Governor complaining against agriculture minister

कर्नाटक: राज्यपाल को कृषि मंत्री के खिलाफ ‘फर्जी पत्र’ लिखने का मामला, CID ने दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 11:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

जुलाई में राजभवन को कथित पत्र मिला था जिसमें शिकायत की गई थी कि मंत्री कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर संयुक्त कृषि निदेशक के माध्यम से छह लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक रिश्वत देने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
Two Karnataka govt officers held for writing fake letter to Governor complaining against agriculture minister
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को लिखे गए ‘‘फर्जी पत्र’’ के सिलसिले में सीआईडी ने मांड्या जिले के दो कृषि अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पत्र में राज्य के कृषि मंत्री एन चालुवरायस्वामी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। सीआईडी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सात सहायक कृषि निदेशकों की ओर से ‘फर्जी पत्र’ लिखने के आरोप में कृषि विभाग के दो अधिकारियों को जिले के केआर पेट इलाके से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

जुलाई में राजभवन को कथित पत्र मिला था जिसमें शिकायत की गई थी कि मंत्री चालुवरायस्वामी कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर संयुक्त कृषि निदेशक के माध्यम से छह लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक रिश्वत देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने यह भी धमकी दी थी कि अगर रिश्वत मांगने की ऐसी "परंपरा" पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल ने शिकायत पर गौर करने और उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए मुख्य सचिव वंदिता शर्मा को यह पत्र भेजा। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और चालुवरायस्वामी ने पत्र को 'फर्जी' करार देते हुए विपक्षी दल भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था। बाद में सिद्धरमैया ने मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया, जिसने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की गिरफ्तारी से स्थानांतरण और जबरन वसूली में मंत्री की संलिप्तता के आरोप सच साबित होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इस चर्चा को अलग रखें कि (राज्यपाल को भेजा गया) पत्र फर्जी था या असली, लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है कि कृषि विभाग में ट्रांसफर का कारोबार हो रहा था। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने पत्र क्यों लिखा? चाहे अधिकारी मैसूरु के हों या मांड्या के, लेकिन सच तो यह है कि सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed