फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two jawans injured in attack by miscreants on Indo-Bangladesh border ran away with weapons Updates

West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बदमाशों के हमले में दो जवान घायल, हथियार लेकर भागे

Sun, 26 Feb 2023 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

घटना रविवार को पश्चिम के मुर्शिदाबाद जिले के दक्षिण सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी निर्ललचर, 35वीं के इलाके में हुई। घटना के बाद भारत बीएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत ही बीजीबी के अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया और फ्लैग मीटिंग करने को कहा।

विज्ञापन
Two jawans injured in attack by miscreants on Indo-Bangladesh border ran away with weapons Updates
घायल जवान। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारतीय किसानों की सुरक्षा के लिए तैनात बीएसएफ के जवानों पर रविवार सुबह बांग्लादेशी बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया और दो जवानों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार को पश्चिम के मुर्शिदाबाद जिले के दक्षिण सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी निर्ललचर, 35वीं के इलाके में हुई। घटना के बाद भारत बीएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत ही बीजीबी के अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया और फ्लैग मीटिंग करने को कहा।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय किसानों ने शिकायत की थी कि बांग्लादेशी किसान भारतीय किसानों के खेतों में घुसकर अपने पशु चराते हैं और जानबूझकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जवानों ने उनकी रक्षा के लिए अस्थाई तौर पर सीमा के नजदीक एक पोस्ट को स्थापित किया है, ताकि भारतीय किसान भयमुक्त होकर अपनी खेती का काम बखूबी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की तरह रविवार को भी सीमा चौकी निर्मलचर के जवान सीमा पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे। सुबह करीब 9.45 बजे, बांग्लादेश की तरफ से सौ अधिक की संख्या में शरारती तत्वों ने भारतीय सीमा में घुसकर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया और बदमाश उनके हथियार छीनकर बांग्लादेश भाग गए। हमले में दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जवानों को तुरंत ही उपचार के लिए वहां से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही इस संबंध में बीएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत ही बीजीबी के अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया और फ्लैग मीटिंग आयोजित करने को कहा ताकि बांग्लादेशी बदमाशों से जवानों के हथियारों को प्राप्त किया जा सके और घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। इससे पूर्व में भी यहाँ भारतीय किसानो की फसल बर्बाद करने और बांग्लादेशियों द्वारा जबरन भारतीय जमीन पर अपने मवेशी चराने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीजीबी को ऐसी घटनाओं की जानकारी दी जाती है, लेकिन बीजीबी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, जब तस्करों और आपराधिक मंशा वाले लोगों को उनके सीमापार गैर कानूनी कामों में सफलता नहीं मिलती तो वे जवानों पर जानलेवा हमला करते हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों पर कई बार पहले भी तस्करों और उनके साथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमले किए गए हैं, लेकिन फिर भी जवान उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देते। निर्मलचर का इलाका काफी दुर्गम है और यहां सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी बीएसएफ जवान रात दिन सीमा पर चौकसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed