{"_id":"573760124f1c1be37291a534","slug":"two-injured-in-nalanda-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालंदा में रंगदारी न देने पर फायरिंग, दो किसान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नालंदा में रंगदारी न देने पर फायरिंग, दो किसान घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Sat, 14 May 2016 10:57 PM IST
सार
- सब्जी बेचने जा रहे किसानों के साथ बिहारशरीफ के लोगों ने की जमकर मारपीट
- दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में रंगदारी और जबरन वसूली को लेकर हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में शनिवार को जमकर गोलीबारी हुई। घटना नालंदा के दीप नगर थाना से सटे सिपाह गांव की है, जहां दो गुटों में जमकर हंगामा और रोड़ेबाजी की घटना हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। हालात को काबू करने लिए पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इस गोलीबारी की घटना में दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाह गांव के किसान सब्जी बेचने के लिए मंडी जा रहे थे, तभी बिहारशरीफ के गगन दीवान मुहल्ले के लोगों ने किसानों के साथ जमकर मारपीट की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दीप नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन सभी पुलिसकर्मियों को पंचायत चुनाव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा पर लगाया गया था। घटना के बाद नालंदा एसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया। वारदात के बाद किसान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन