{"_id":"6367767b89208902ff54efcc","slug":"two-injured-in-crude-bomb-blast-in-bengal-at-under-construction-building-of-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: टीएमसी नेता की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर देसी बम से हमला, दो राजमिस्त्री घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: टीएमसी नेता की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर देसी बम से हमला, दो राजमिस्त्री घायल, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Nov 2022 02:35 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:35 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से तीन जिंदा बम भी बरामद किए गए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि निर्माणाधीन इमारत टीएमसी पंचायत सदस्य की है।
विज्ञापन
देसी बम से हमला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को टीएमसी के पंचायत सदस्य की निर्माणाधीन इमारत में देसी बम विस्फोट में दो राजमिस्त्री घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब डेगंगा इलाके में राजमिस्त्री साइट पर काम कर रहे थे और उन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
मौके से तीन जिंदा बम भी बरामद
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से तीन जिंदा बम भी बरामद किए गए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि निर्माणाधीन इमारत टीएमसी पंचायत सदस्य की है। उन्होंने कहा कि घर के मालिकों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन