फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two Indigo planes saved to collide in air

हवा में टकराते-टकराते बचे इंडिगो के दो विमान

Thu, 04 Aug 2016 10:32 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
Two Indigo planes saved to collide in air
इंडिगो फ्लाइट

ढाका के हवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, 225 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भर रहे इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान हवा में एक ही मार्ग पर आ गए, लेकिन पायलट की सूझबूझ से उनके बीच टक्कर टल गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस घटना से कुछ यात्री और चालक दल के सदस्य इतने डर गए कि उन्हें उपचार मुहैया करवाना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि चार यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दी गई।

विज्ञापन

इस तरह टला बड़ा हादसा

Two Indigo planes saved to collide in air

सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है जब मुंबई से गुवाहाटी आने वाला इंडिगो विमान (फ्लाइट संख्या 6ई-813) खराब मौसम के कारण निर्धारित ऊंचाई से 250-300 फीट ऊपर चला गया। ठीक इसी समय चेन्नई जाने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट (फ्लाइट 6ई-136) उसी रास्ते पर थी और दोनों विमान बीच आसमान में बेहद करीब आ गए।

​इसके तुरंत बाद ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसीएएस) पर अलर्ट मिलते ही एक विमान के फ्लाइट कमांडर ने दूसरे विमान से सुरक्षित दूरी बना ली और खतरा टल गया। उस वक्त दोनों विमान पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हवाई क्षेत्र में थे। पूर्वोत्तर के राज्यों में जाने के लिए भारतीय एयरलाइंस ढाका के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed