{"_id":"5e04944e8ebc3e87aa2c1956","slug":"two-indian-army-soldiers-have-lost-their-lives-at-college-of-military-engineering-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल
Thu, 26 Dec 2019 04:36 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 26 Dec 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में एक हादसा हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में अभ्यास के दौरान ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं जिसमें एक जूनियर कमीशंड अफसर भी शामिल है। हालांकि सेना की ओर से अभी घटना की पुष्टि नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जवान बैली सस्पेंशन ब्रिज को लॉन्च करने का अभ्यास रहे थे। इसी दौरान ब्रिज का टावर अचानक गिर गया, इस हादसे में अब तक कुल पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पुणे मिलिटरी इंजिनियरिंग कॉलेज भारतीय सेना के इंजिनियर्स प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें कॉम्बैट इंजिनियर, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजिनियरिंग सर्विसेज और सेना के सर्वे का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
Two Indian Army soldiers have lost their lives at College of Military Engineering, Pune during bridging exercise. 5 personnel injured; More details awaited pic.twitter.com/74ZZC1vu4f
— ANI (@ANI) December 26, 2019विज्ञापन