{"_id":"59966d544f1c1b7e108b467a","slug":"two-heart-transplants-within-four-hours-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 घंटे में दो हार्ट ट्रांसप्लांट, दो लोगों को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
4 घंटे में दो हार्ट ट्रांसप्लांट, दो लोगों को मिली नई जिंदगी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
हार्ट ट्रांसप्लांट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के दो परिवार के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, क्योंकि उनके दो सदस्यों को इस दिन नई जिंदगी मिली। मुंबई के मुलुंद अस्पताल में एक बाद एक दो लोगों का हार्ट ट्रांसप्लांट महज चार घंटे में किया गया। दोनों ही डोनर महिला हैं, जिनके परिवारों के योगदान से दो लोगों की जान बच गई। वहीं इस साल महाराष्ट्र में मृत डोनरों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें: इस घातक बीमारी के खतरें में हैं आप, क्या आप जानते हैं इसके लक्षण
विज्ञापन
कोल्हापूर की रहने वाली 22 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के हार्ट को घाटकोपर की रहने वाली एक 24 वर्षीय स्टूडेंट के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया। ब्रेन डेड महिला का इलाज पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक में चल रहा था। जहां से उसका हार्ट ग्रीन कॉरिडोर के जरिए फोर्टिस अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हार्ड एक 45 साल की महिला का था, जिसे जनवारी में हुए एक रेल हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। महिला के पति और बच्चे उसके हार्ट, लिवर और किडनी को डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। महिला के हार्ट को 54 वर्षीय एक पुरुष के शरीर में लगाया गया। इस हार्ट को मुलुंद महज 16 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाया गया।