फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two Gujarat police officers Accused In Ishrat Jahan Case forced to quit by SC

इशरत जहां एनकाउंटर के आरोपी पुलिस अधिकारियों ने SC में कहा- दे देंगे इस्तीफा

Thu, 17 Aug 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Thu, 17 Aug 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
two Gujarat police officers Accused In Ishrat Jahan Case forced to quit by SC

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इशरत जहां एनकाउंटर केस के आरोपी गुजरात पुलिस के दो अधिकारियों एनके अमीन और तरुण बरोट ने कोर्ट में कहा कि वो अपना इस्तीफा दे देंगें। इन दोनों अधिकारियों की उनके रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार के कॉन्ट्रेक्ट पर दोबारा नियुक्ति की गई थी, जिसे एक रिटायर्ड पुलिस ऑफीसर राहुल शर्मा ने कोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन


अमीन तापी जिले में सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर तैनात हैं वहीं बरोट रेलवे में डिप्टी सुप्रिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मामले पर गुजरात सरकार एक्शन ले। सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणियों के बाद दोनों अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि वो इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: CBI कोर्ट से बरी होकर बोले DG वंजारा-मुझे इंसाफ मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल शर्मा पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा इन दोनों रिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाया था। उनकी याचिका में आरोप लगाया गया था कि अमीन सोहराबुद्दीन शेख और इशरत जहां एनकाउंटर और बरोट सादिक जमन और इशरत जहां की हत्या में शामिल थे। अमीन को सोहराबुद्दीन केस से बरी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed