{"_id":"627e5cdda3cf3c349a356807","slug":"two-frontline-warships-of-the-indian-navy-surat-and-udaygiri-will-be-launched-at-mazgaon-docks-limited-mumbai-by-defence-minister-rajnath-singh-on-may-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगी ताकत: नौसेना को मिलेंगे अग्रिम मोर्चे के दो युद्धपोत, 17 मई के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बढ़ेगी ताकत: नौसेना को मिलेंगे अग्रिम मोर्चे के दो युद्धपोत, 17 मई के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
Fri, 13 May 2022 06:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 May 2022 06:57 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 मई को मुंबई के मझगांव डॉक्स लिमिटेड पर भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Old INS Udayagiri
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय नौसेना के दो अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 मई को उद्घाटन करेंगे। ये युद्धपोत 'सूरत' और 'उदयगिरि' हैं। सूरत 15बी डेस्ट्रॉयर प्रोजेक्ट का और उदयगिरि 17ए फ्रिगेट प्रोजेक्ट का युद्धपोत है। इनका उद्घाटन मुंबई के मझगांव डॉक्स लिमिटेड पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सूरत प्रोजेक्ट 15बी डेस्ट्रॉयर का चौथा जहाज है जो पी15ओ डेस्ट्रॉयर्स (कोलकाता क्लास) का महत्वपूर्ण मेकओवर है और इसे गुजरात की व्यावसायिक राजधानी पर नाम दिया गया है। उदयगिकि अपने प्रोजेक्ट का तीसरा विमान है और इसे आंध्र प्रदेश में पर्वतीय श्रृंखला पर नाम दिया गया है।
विज्ञापन