फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two fir's on assam cm sonowal, fir on mamta also

असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, ममता पर भी केस दर्ज

Sat, 04 Aug 2018 04:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 04 Aug 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
two fir's on assam cm sonowal, fir on mamta also
Mamata Banerjee
असम के सिलचर एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को असम पुलिस की ओर से तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के साथ कथित धक्कामुक्की और अवैध रूप से उनको हिरासत में रखने के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, असम के एनआरसी पर कड़वी टिप्पणियों और गृहयुद्ध छिड़ने के बयानों के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ असम में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इनमें से दो मामले गुवाहाटी में दर्ज हुए हैं और एक लखीमपुर जिले में।
विज्ञापन


एक एफआईआर नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दर्ज कराई गई है और दूसरी महानगर के अलीपुर थाने में। तृणमूल विधायक महुआ मित्र ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विधाननगर पुलिस आयुक्त दफ्तर ने सांसद काकोली घोष दस्तीदार की ओर से कराई गई एफआईआर की पुष्टि की है। काकोली और महुआ असम जाने वाले तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। महुआ ने आरोप लगाया कि सिलचर एयरपोर्ट पर उनके और काकोली के साथ धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, असम के एनआरसी पर कड़वी टिप्पणियों और गृहयुद्ध छिड़ने के बयानों के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ असम में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इनमें से दो मामले गुवाहाटी में दर्ज हुए हैं और एक लखीमपुर जिले में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed