फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two female pilots will spread the message of beti bachao beti padhao

बेटियों के सम्मान के लिए 90 दिन में दुनिया नापेंगी दो महिला पायलट

Sun, 29 Jul 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
Two female pilots will spread the message of beti bachao beti padhao

महज 20 साल की दो महिला पायलट ने बेटियों के सम्मान के लिए 90 दिन में दुनिया नापने का बीड़ा उठाया है। इस साहसिक मिशन की कमान आरोही पंडित के हाथ होगी और उनके साथ छोटे से लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट में होंगी कीथर मिसविक्टा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस मुहिम में उन्हें सहयोग कर रहा है। बेटियों को सम्मान दिलाने का संदेश फैलाने वाले उनके एयरक्राफ्ट पर लिखा होगा-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। 

विज्ञापन


विमान को पटियाला से रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर कौर की पत्नी परनीत कौर रवाना करेंगी। मंत्रालय उनके मार्ग में आने वाले देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के जरिये उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करेगा। यदि सब कुछ तय समय सीमा और योजना के अनुसार हुआ, तो दोनों महिला पायलट 90 दिनों में तीन महाद्वीपों के 23 देशों से होते हुए लगभग 40,000 किलोमीटर का सफर तय कर लेंगी। तकनीकी संचालन की समस्या के कारण विमान को दिल्ली के बजाय पटियाला से रवाना किया जा रहा है। 
विज्ञापन




महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि भारत की दो युवा बेटियां अपने हौसलों की उड़ान से देश की बेटियों को सशक्त बनाने की एक सच्ची मिसाल पेश करेंगी। आरोही ने बताया कि लगभग चार साल से वह व कीथर दोस्त हैं। दोनों ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब में भी साथ-साथ प्रशिक्षण लिया। उन्हें इस विमान पर लगभग 40 घंटे उड़ान भरने का अनुभव हैं। लिहाजा जब उन्हें इस अभियान  का पता चला तो दोनों ने एक टीम के रूप में मिलकर काम करने का फैसला किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतिदिन चार घंटे ही उड़ सकता है स्लोवेनिया निर्मित माही
 स्लोवेनियाई निर्मित माही नामक यह जहाज प्रतिदिन चार घंटे ही उड़ सकता है और इसकी उड़ान पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करती है। आपात स्थिति में आरोही और कीथर बैलिस्टिक पैराशूट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसकी मदद से पूरा विमान ही सुरक्षित नीचे उतर आएगा। दोनों कप्तानों को उम्मीद है कि उन्हें इसके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। विमान की अधिकतम गति क्षमता 215 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसलिए इस अभियान में दोनों महिलाओं को कई जगह रुकना पड़ेगा।      


ग्राउंड सपोर्ट टीम साये की तरह रहेगी साथ
आरोही पंडित और कीथर की सुरक्षित यात्रा के लिए नेक्सस फ्लाइट ऑपरेशंस इंडिया की ग्राउंड सपोर्ट टीम हमेशा तैयार रहेगी। यह टीम उन्हें हर उड़ान और लैंडिंग में तकनीकी सहायता और अनुमतियां भी दिलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed