{"_id":"60dbbfb703eb1c206a56748f","slug":"two-different-vaccine-doses-strengthens-the-immune-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्स एंड मैच वैक्सीन: टीके की दो अलग-अलग डोज से रोग प्रतिरोधक तंत्र होता है मजबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिक्स एंड मैच वैक्सीन: टीके की दो अलग-अलग डोज से रोग प्रतिरोधक तंत्र होता है मजबूत
Wed, 30 Jun 2021 06:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बर्लिन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बर्लिन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:19 AM IST
सार
- जमर्नी की चांसलर एंजेला मर्कल ने अलग-अलग डोज लगवाई
- वैज्ञानिकों का कहना है कि स्पष्ट आंकड़े के बाद ही तस्वीर होगी साफ
विज्ञापन
German Chancellor Angela Merkel
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के अधितकर देशों में एक व्यक्ति को टीके की दोनों डोज एक ही कंपनी की लग रही है। हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां लोगों को दो डोज अलग-अलग कंपनी की लग रही हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल को भी दो अलग-अलग कंपनियों के टीके की दो डोज लगी है, इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। मिक्स एंड मैच टीके पर उन देशों ने अधिक भरोसा किया जहां टीके का संकट अधिक था। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि दो अलग-अलग कंपनियों की डोज देने से कोई नुकसान नहीं है। प्रारंभिक परीक्षण में उसके सार्थक नतीजे देखे गए हैं।
विज्ञापन
दो-अलग-अलग डोज से क्या लाभ
वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके की दो डोज में अलग-अलग कंपनियों का टीका इस्तेमाल करना कोई नया नहीं है। किसी टीके की दो अलग-अलग डोज से रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है। दो अलग-अलग वैक्सीन इम्यून सिस्टम को बेहतर ढंग से सक्रिय करने का काम करती हैं। इसके अलावा वो शरीर को इस प्रकार प्रशिक्षित करती है जिससे पैथोजन उसे धोखा नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
आंकड़े क्या कहते हैं?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एस्ट्राजेनेका, फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स के टीके का मिक्स-मैच ट्रायल कर रहे हैं। अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने हाल ही मिक्सड बूस्टर डोज का परीक्षण शुरू किया है। रूस एस्ट्राजेनेका के साथ स्पूतनिक वी का परीक्षण कर रहा है। स्पेेन में एस्ट्राजेनेका और फाइजर का टीका लगवाने वाले लोगों में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज मिली थीं, इससे बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या ये सुरक्षित हैं
एक व्यक्ति को दो कंपनियों को टीके की अलग-अलग डोज से हल्के और मध्यम दुष्प्रभाव देखे गए हैं। इसमें बुखार, थकान, सिर दर्द आदि की संभावना अधिक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दुष्प्रभाव मजबूत इम्युनिटी के सक्रिय होने का संकेत है। आमतौर पर मिक्स-मैच टीके के साइड इफेक्ट्स 48 घंटे बाद खत्म हो जाते हैं। स्पष्ट आंकड़े आने के बाद इसकी सुरक्षा का पता चलेगा।