फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two customs officers Summons for sexual harassment with Uzbekistan woman at Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर उजबेकिस्तान महिला के उत्पीड़न मामले में दो सीमा शुल्क अधिकारियों को समन

Sun, 07 Jul 2019 01:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 07 Jul 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Two customs officers Summons for sexual harassment with Uzbekistan woman at Delhi Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के हवाई अड्डे पर उजबेकिस्तान की एक महिला के कथित उत्पीड़न मामले की जांच कर रही आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने सीमा शुल्क के दो आरोपी अधिकारियों को तलब किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पैनल ने सीमा शुल्क विभाग के दो अधीक्षकों को समन जारी कर उनके समक्ष पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है।

विज्ञापन


दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई इस घटना के बाद से दोनों अधिकारी निलंबित हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत गठित आईसीसी को नागरिक प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत दीवानी अदालत के अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उजबेकिस्तान की महिला के साथ कथित बदसलूकी मई में हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र में बिना सीसीटीवी वाले एक कमरे में हुई थी। हवाई अड्डे पर कामकाज पर नजर रख रहे सीमा शुल्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने एक रिश्तेदार के इलाज के सिलसिले में उजबेक महिला भारत आई थी। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन मई को एक आरोपी अधिकारी ने ताशकंद से आई उज्बेक महिला को रोका और तस्करी के अंदेशे के मद्देनजर उसके सामान की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद, अधिकारी महिला को ऐसे कमरे में ले गया जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और वहां बिना महिला अधिकारी के उसके साथ आधा घंटा रहा।
अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि करीब 50 साल के अधिकारी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। यह महिला दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अपनी बहन के बच्चे का इलाज कराने के लिए आई थी।


उन्होंने बताया कि महिला ने सीमा शुल्क विभाग को शिकायत की थी लेकिन आरोपी अधिकारी ने उसे तस्करी के झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की कथित रूप से धमकी दी। बताया जाता है कि इसके बाद उसने शिकायत वापस ले ली। अधीक्षक के खिलाफ आरोपों की जांच के दौरान इसी स्तर के अन्य अधिकारी की भूमिका का भी पता चला। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed