चीनी नागरिकों ने गलत परमिट पर किया अरुणाचल का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चीनी नागरिकों द्वारा गलत परमिट पर चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों चीनी नागरिक संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) पर अरुणाचल पहुंचे थे, जबकि उन्हें यहां आने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट की जरूरत थी। दोनों चीनी नागरिकों को पीएपी गुवाहाटी स्थित अरुणाचल प्रदेश के उप आवासीय आयुक्त (डीआरसी) की ओर से जारी किया गया था।
डीआरसी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस प्रशासनिक चूक की जानकारी तब मिली जब बृहस्पतिवार को इस आशय की खबर अरुणाचल प्रदेश के एक स्थानीय अखबार में छपी। मामले की जानकारी मिलते ही डीआरसी कार्यालय ने छानबीन शुरू की।
चीनी नागरिक हॉगकॉग के रहने वाले थे
आरंभिक जांच में पता चला है कि दोनों चीनी नागरिक हॉगकॉग के रहने वाले थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक दोनों को आरएपी दिया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें पीएपी दे दिया गया। गौरतलब है कि चीन के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के नागरिकों को गृह मंत्रालय की ओर से आरएपी जारी किया जाता है।
डीआरसी अधिकारियों ने बताया कि दोनों चीनी नागरिकों को पीएपी देने की सिफारिश अरुणाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन अधिकारी की ओर से डीआरसी गुवाहाटी से की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चीनी नागरिकों को 30 अगस्त को पीएपी जारी किया गया था। उन्होंने तवांग, पश्चिमी कामेंग और निचले सुबानसिरी जिले के लिए 12 सितंबर से 11 अक्तूबर तक 30 दिनों के परमिट के लिए आवेदन किया था।