{"_id":"5d0e43878ebc3e689579e00c","slug":"two-chinese-citizens-caught-with-illegal-ticket-at-delhi-igi-airport-t3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाई अड्डे पर दो चीनी नागरिक अवैध टिकट के साथ पकड़े गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हवाई अड्डे पर दो चीनी नागरिक अवैध टिकट के साथ पकड़े गए
Sat, 22 Jun 2019 08:37 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर दो चीनी नागरिकों को टर्मिनल क्षेत्र में घुसने के लिए नकली टिकट का इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़ा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि झांग पेंग और झू वेई को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों द्वारा शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे आईजीआई के टर्मिनल -3 (टी 3) में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे और यहां से बाहर निकलने की फिराक में थे।
अधिकारी ने कहा कि दोनों के पास चीनी पासपोर्ट था। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को रोका और पूछताछ की गई क्योंकि सामान्य तौर पर टर्मिनल क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ कर्मियों की पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि उन्होंने टर्मिनल क्षेत्र में घुसने के लिए "रद्द" टिकट का इस्तेमाल किया। वे अपने दोस्त को विदाई देने के लिए आए थे जो चीन में ग्वांगझू जा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि चीनी नागरिकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विमानन नियमों के तहत एक वैध टिकट के बिना हवाई अड्डे के टर्मिनल में घुसना अवैध है।