फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two children and an adult were crushed to death as Visakhapatnam apartment collapses

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम में अपार्टमेंट गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत, अचानक गिरी थी इमारत

Thu, 23 Mar 2023 10:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 10:00 PM IST
सार

जिस वक्त इमारत गिरी उस समय तीन मंजिलों पर रहने वाले तीन परिवारों के आठ किराएदार इमारत में मौजूद थे। उनमें से दो बच्चे थे और दोनों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Two children and an adult were crushed to death as Visakhapatnam apartment collapses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत अचानक गिर गई इस हादसे में दो बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि जिस वक्त इमारत गिरी उस समय तीन मंजिलों पर रहने वाले तीन परिवारों के आठ किराएदार इमारत में मौजूद थे। उनमें से दो बच्चे थे, और दोनों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सुमित सुनील गरुड़ ने प्रारंभिक जानकारी साझा करते हुए कह कि गुरुवार रात 1.30 बजे अचानक पूरा ढांचा ढह गया। पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया और त्वरित कार्रवाई से उनमें से पांच को बचा सके। 
विज्ञापन


अधिकारी सुनील गरुड़ ने कहा अगर पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने तुरंत आपात स्थिति में भाग नहीं लिया होता, तो इमारत में और लोग मारे गए होते। दुर्घटनास्थल पर आईपीएस अधिकारी ने दो घंटे बिताए इस दौरान एक महिला को बचाया। बचाए गए पांच किराएदारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 (पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए और मौत की परिस्थितियों पर रिपोर्ट देनी चाहिए) के तहत मामला दर्ज किया और पुरानी इमारत के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ की राय लेने की प्रक्रिया में है। गरुड़ के मुताबिक, ढही इमारत के बगल में एक और इमारत भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed