{"_id":"59a89dcb4f1c1b43738b49b9","slug":"two-child-of-ishrat-jahan-were-found-with-her-ex-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत जहां के मिले दोनों लापता बच्चे, पूर्व पति ले गया था अपने साथ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इशरत जहां के मिले दोनों लापता बच्चे, पूर्व पति ले गया था अपने साथ
कोलकाता, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:07 AM IST
विज्ञापन
इशरत जहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ तीन तलाक मामले की एक याचिकाकर्ता इशरत जहां के दोनों बच्चे बृहस्पतिवार की सुबह लापता हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इशरत जहां के पूर्व पति के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
Read Also: तीन तलाक को चुनौती देने वाली इशरत जहां के दो बच्चे लापता, मामला दर्ज
विज्ञापन
दरअसल बच्चों को लेकर उनका पूर्व पति अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया था। उन्होंने इससे पहले धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र भेज कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी थाने में अपने बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने देर रात बताया कि इशरत के दोनों लापता बच्चे मिल गए हैं। उन दोनों को उसका पूर्व पति अपने साथ ले गया था। वे किसी रिश्तेदार के घर थे। तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में इशरत ने कहा था कि उनको पड़ोसियों और ससुराल वालों से धमकियां मिल रही हैं।
लिहाजा उनको और बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इशरत के पति ने वर्ष 2014 में दुबई से फोन पर ही उनको तलाक दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त के अपने फैसले में एक साथ तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगा दी थी।
Read Also: तीन तलाक पर फैसले के बाद इशरत जहां को मिल रही धमकियां, ममता बनर्जी से की सुरक्षा की मांग
तलाक के बाद इशरत का पति चारों बच्चों को अपने साथ बिहार ले गया था जहां वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। बाद में 13 साल की बेटी और सात साल का बेटा इशरत के पास लौट आए थे।