फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kc venugopal claims congress landslide victory targets bjp manipur ethnic conflict uttarakhand corruption

'मणिपुर-उत्तराखंड से भाजपा की होगी विदाई': केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, चलो दिल्ली रैली पर क्या बोले?

Mon, 02 Nov 2026 05:28 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 02 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में मणिपुर और उत्तराखंड में भारी बहुमत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। हाल ही में दोनों राज्यों के नेताओं के साथ पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक हुई है।

विज्ञापन
kc venugopal claims congress landslide victory targets bjp manipur ethnic conflict uttarakhand corruption
केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी मणिपुर और उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्यों में कांग्रेस भारी बहुमत हासिल करेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई रैली में दिखा जनाक्रोश भाजपा सरकारों के खिलाफ बढ़ती सत्ता विरोधी लहर की झलक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र खत्म करने वाले अब बचाने की रैली कर रहे': अमित शाह की पदयात्रा पर राउत का तंज, राहुल पर क्या बोले?
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में मणिपुर और उत्तराखंड के पार्टी प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में जातीय संघर्ष को लेकर क्या बोली कांग्रेस?
मणिपुर की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के शासन में जातीय संघर्ष जारी है। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार, नफरत, जमीन पर कब्जे और कुशासन को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर अभी भी जातीय संघर्ष की आग में जल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दोनों सीटों पर जनता ने भाजपा को नकारा था और अब लोग उसे पूरी तरह सत्ता से हटाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: वीबी-जी राम जी अधिनियम: केंद्र ने शिकायतों के निपटारे के लिए नए नियम अधिसूचित किए, नई व्यवस्था में क्या?

उत्तराखंड में मंदिरों और जमीन के कौन से मुद्दे उठाए?
कांग्रेस महासचिव ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने धार्मिक संस्थानों में कथित भ्रष्टाचार और पहाड़ों की जमीन कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपे जाने का मुद्दा उठाया। वेणुगोपाल ने आरोप कि उत्तराखंड के मंदिर भी अब चंदा चोरी से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विशाल पर्वतीय क्षेत्रों को कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपा जा रहा है, जबकि प्रकृति की ओर से ऐसे विनाशकारी कदमों के लिए लगातार चेतावनी मिल रही है। इस दौरान उन्होंने राज्य के युवाओं और महिलाओं के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और अंकिता भंडारी मामले में न्याय की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed