{"_id":"6000307d8ebc3e34462c6a47","slug":"two-bull-tamers-detained-by-police-for-waving-black-flags-and-shouting-slogans-against-centre-farm-laws-during-jallikattu-event-in-madurai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो बुल टैमर गिरफ्तार, कृषि कानूनों के खिलाफ लहरा रहे थे काले झंडे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो बुल टैमर गिरफ्तार, कृषि कानूनों के खिलाफ लहरा रहे थे काले झंडे
Thu, 14 Jan 2021 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
बुल टैमर
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के मदुरई के अवनीयापुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो बुल टैमर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान इन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ काले झंडे लहरा रहे थे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की संख्या 150 से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही दर्शकों की संख्या सभा के 50 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैल मालिकों, टैमर्स और सभी के लिए कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट और फेस मास्क अनिवार्य है साथ ही दर्शकों की कुल क्षमता का केवल 50 फीसदी खुले क्षेत्र में इकट्ठा होने की अनुमति दी गई है। आयोजन में 300 से अधिक बुल टैमर की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Two bull tamers detained by police for waving black flags and shouting slogans against Centre's farm laws during #Jallikattu event in Madurai pic.twitter.com/AE1ItcEpwk
— ANI (@ANI) January 14, 2021