फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    two banker arrested on rumor about Jaya

जयललिता के बारे में अफवाह फैलाने पर दो बैंक कर्मी गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2016 07:08 PM IST
एजेंसी/ कोयंबटूर 
एजेंसी/ कोयंबटूर  Updated Fri, 14 Oct 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
 two banker arrested on rumor about Jaya
जे जयललिता - फोटो : PTI

चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इन्हें अन्नाद्रमुक की महिला कार्यकर्ता सुनीता देवी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनीता 7 अक्तूबर को थोंडामुतुर स्थित एक बैंक में गई थीं। वहां बैंक के दो कर्मचारी सुरेश और रमेश उनसे जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगने लगे। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, तो दोनों ने जया के स्वास्थ्य के बारे में गलत बातें कहीं।
विज्ञापन


इसके बाद सुनीता बैंक से लौट गईं और घटना की जानकारी पार्टी के सहयोगियों को दी। बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ता सुनीता के साथ बैंक पहुंचे और दोनों से उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर सुनीता पुलिस के पास पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सुरेश और रमेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed