फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   twitter war on adnan sami's tweet on surgical strike

अदनान सामी ने की भारतीय सेना की तारीफ, पीछे पड़े पाकिस्तानी

Fri, 30 Sep 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
twitter war on adnan sami's tweet on surgical strike

मशहूर पाकिस्तानी गायक और अब भारतीय नागरिकता ले चुके अदनान सामी का भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करना पाकिस्तानियों को रास नहीं आया। 

विज्ञापन


अदनान सामी ने ट्वीट कर भारतीय सेना की तारीफ क्या की पाकिस्तानियों ने उनके खिलाफ ट्वीटर वार शुरू कर दिया। सामी के ट्वीट को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ सैंकड़ों ट्वीट किए गए। पाकिस्तानियों की इस हरकत पर अदनान सामी ने काफी निराशा जताई।  
विज्ञापन


अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा हमारे बहादुर जवानों के आतंकवादियों के खिलाफ एक शानदार, कामयाब और परिपक्व हमले के लिए उन्हें बहुत बधाई।

अदनान का यह ट्वीट सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। पाकिस्तान के लोगों को अदनान सामी का भारतीय सेना का समर्थन करना रास नहीं आया। वो भी तब जब उन्होंने अपने ट्वीट में कहीं भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया था। लेकिन वह सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानियों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना की तारीफ करने पर उखड़े थे पाकिस्तानी

twitter war on adnan sami's tweet on surgical strike

लोगों ने उनके खिलाफ जमकर ट्वीट किए। यहां तक की पाकिस्तान के मशहूर कलाकार सलमान अहमद ने भी उनका विरोध करते हुए लिखा कि कभी सोचा नहीं था कि एक संगीतकार भी युद्धोन्मादी बन जाएगा। यह कला और संगीत के लिए एक काला दिन है। 

तमाम ट्वीट पर चुप रहने वाले अदनान सामी ने इसके जवाब में लिखा कि उन्होंने किसी देश के खिलाफ नहीं आतंकवादियों के खिलाफ अपनी राय रखी है। लेकिन उन्हें तकलीफ है कि पाकिस्तान के लोग आतंकवाद और खुद को इससे जोड़ रहे हैं। 

हालांकि पाकिस्तानियों द्वारा अदनान सामी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद भारत में उनके समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया। अदनान और भारतीय सेना के पक्ष में भी जमकर ट्वीट्स किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed