फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter users unhappy with Problems of Porn and Troll

ट्विटर नहीं रोक पा रहा पोर्न और ट्रोल की समस्या, यूजर्स नाराज

Sun, 06 May 2018 03:12 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
Twitter users unhappy with Problems of Porn and Troll
पासवर्ड समस्या से बेहद तेजी से निपटने के बाद भी यूजर्स की ट्विटर से नाराजगी कम नहीं हुई है। ऐसे ट्विटर अकाउंट की संख्या से तेजी से इजाफा हो रहा है, जो वयस्क डेटिंग और पोर्न वेबसाइट का प्रचार कर रही हैं। ट्विटर ट्रोल और अपशब्द रोकने में कमजोर साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


थ्रेट पोस्ट की साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ऐसे 80 हजार नेटवर्क सामने आ चुके हैं। ट्विटर इसमें से सिर्फ आधे नेटवर्क को प्रतिबंधित कर  पाया है। हालांकि ट्विटर का कहना है कि ऐसे ज्यादातर अकाउंट पर कार्रवाई की जा चुकी है। अप्रैल में ऐसे सिर्फ 2848 अकाउंट एक्टिव थे। 
विज्ञापन


मलेशिया में चुनाव के बीच सरकारी सामग्री की बयार
मलेशिया में नौ मई को आम चुनाव होने हैं। दावा है कि ट्विटर पर चुनाव संबंधी और सरकारी सामग्री छा गई है। अटलांटा काउंसिल डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च लैब के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में 17 हजार बोट नेटवर्क से 44 हजार सरकार के समर्थन और विपक्ष के विरोधी वाली सामग्री जारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना ट्विटर अकाउंट यूं रखें सुरक्षित
पासवर्ड बदलें : पासवर्ड कुछ हफ्ते बाद बदलते रहें। अकाउंट की सेटिंग में जाकर उन सभी ऐप को हटा दें, जो आपका अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। संदिग्ध एप और वेबसाइटों से दूर रहें। 

अद्वितीय पासवर्ड : पासवर्ड ऐसा होना चाहिए, जिसका कोई आसानी से अनुमान न लगा सके।

टू स्टेप वेरिफिकेशन : ट्विटर के पासवर्ड के साथ ओटीपी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे कोई अन्य व्यक्ति आप का अकाउंट लाग इन नहीं कर सकेगा। यहां तक की आपका पासवर्ड मिल जाने पर भी अकाउंट नहीं खुलेगा।

लॉगिन नोटिफिकेशन : इस फीचर की मदद से अगर कोई आपका अकाउंट खोलने की कोशिश करेगा, तो आपको अलर्ट मिलेगा। 

3.04 करोड़ यूजर हैं भारत में
2.6 करोड़ थे 2017 में यूजर
3.4 करोड़ यूजर होंगे 2019 में अनुमान के मुताबिक 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed