{"_id":"5f998ebf8ebc3e9bbc066738","slug":"twitter-server-down-in-india-users-are-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में Twitter सर्वर डाउन होने से करीब एक घंटे तक यूजर्स रहे परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में Twitter सर्वर डाउन होने से करीब एक घंटे तक यूजर्स रहे परेशान
Wed, 28 Oct 2020 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में बुधवार देर शाम करीब आठ बजे के आसपास ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया था। इससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। तकरीबन एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा था। रिफ्रेश करने के बाद भी ट्विटर नहीं खुल रहा था।
विज्ञापन
नया पेज खोलने के साथ ही ट्विटर और ट्वीटडेक लॉगइन में काफी दिक्कतें आ रही थीं। डाउनडिडेक्टर के अनुसार, यूजर्स को करीब 8 बजे ही दिक्कतें होने लगी थीं। यूजर्स न ट्वीट कर पा रहे थे और न ही ट्वीट्स को रिफ्रेश कर पा रहे थे। इस दौरान इसे आउटेज की 2600 से अधिक शिकायतें मिलीं। साइट के अनुसार, अधिकांश शिकायतें डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं से प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मलेशिया और इंडोनेशिया समेत एशिया के कई देशों में ट्विटर यूजर्स को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर सर्वर डाउन हुआ है। इससे पहले 16 अक्तूबर को भी ऐसी ही दिक्कत आई थी। इससे पहले भी कई बार ट्विटर डाउन हुआ है।
विज्ञापन