फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   twitter server down in india users are facing problem

भारत में Twitter सर्वर डाउन होने से करीब एक घंटे तक यूजर्स रहे परेशान

Wed, 28 Oct 2020 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 28 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
twitter server down in india users are facing problem
ट्विटर - फोटो : PTI

भारत में बुधवार देर शाम करीब आठ बजे के आसपास ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया था। इससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। तकरीबन एक घंटे तक सर्वर डाउन रहा था। रिफ्रेश करने के बाद भी ट्विटर नहीं खुल रहा था।

विज्ञापन


नया पेज खोलने के साथ ही ट्विटर और ट्वीटडेक लॉगइन में काफी दिक्कतें आ रही थीं। डाउनडिडेक्टर के अनुसार, यूजर्स को करीब 8 बजे ही दिक्कतें होने लगी थीं। यूजर्स न ट्वीट कर पा रहे थे और न ही ट्वीट्स को रिफ्रेश कर पा रहे थे। इस दौरान इसे आउटेज की 2600 से अधिक शिकायतें मिलीं। साइट के अनुसार, अधिकांश शिकायतें डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं से प्राप्त हुईं।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, मलेशिया और इंडोनेशिया समेत एशिया के कई देशों में ट्विटर यूजर्स को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर सर्वर डाउन हुआ है। इससे पहले 16 अक्तूबर को भी ऐसी ही दिक्कत आई थी। इससे पहले भी कई बार ट्विटर डाउन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed