फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter is taking steps to stop Fake News, can not move more than 300 messages

फेक न्यूज रोकने के लिए ट्विटर उठा रहा है कदम, नहीं कर पाएंगे 300 से ज्यादा मैसेज 

Fri, 27 Jul 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Twitter is taking steps to stop Fake News, can not move more than 300 messages

फेक न्यूज के कारण बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं और चुनाव परिणामों को प्रभावित किए जाने जैसे तथ्यों के सामने आने पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी इस पर अंकुश लगाने का काम शुरू कर दिया है। ट्विटर ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में 10 सितंबर से लागू होने जा रही एक नई पॉलिसी के बारे में बताया है, जिसके लागू होने के बाद ट्विटर के प्लेटफार्म पर चल रही सभी ऐप्स और उनका उपयोग करने वाले यूजर तीन घंटे में 300 से ज्यादा ट्वीट या रिट्वीट नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही मैसेज को लाइक करने की सीमा भी तय कर दी गई है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर ट्विटर के करीब 33 करोड़ यूजर सक्रिय हैं। लेकिन इस नई पॉलिसी से नुकसान सिर्फ सेलीब्रेटी स्टे्टस वाले लोगों को होगा, जो अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए विभिन्न ऐप का सहारा लेते हैं। कंपनी ने अपने प्लेटफार्म पर लो-क्वालिटी वाली ऐप को रोकने के लिए भी एक नई पॉलिसी बनाई है। इसके बाद अब प्लेटफार्म पर आने वाली हर नई ऐप को पॉलिसी कम्पलायंस चेक के जरिए गुजरना होगा।
विज्ञापन


मई-जून में हटाए 7 करोड़ झूठे अकाउंट
ट्विटर ने फेक न्यूज फैलने से रोकने के लिए पिछले दो महीनों यानी मई और जून में अपने प्लेटाफार्म से करीब 7 करोड़ यूजर के अकाउंट बंद कर दिए हैं। ये अकाउंट जांच के दौरान फर्जी और फेक न्यूज को बढ़ावा रदेने के लिए बनाए जने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Twitter is taking steps to stop Fake News, can not move more than 300 messages

हटा दी हैं 1.43 लाख फर्जी ऐप भी 
ट्विटर ने इस साल अप्रैल से जून के बीच स्पैम मैसेज भेजने वाले 1.43 लाख ऐप को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ऐसे ऐप रोकने के लिए कंपनी ने ‘रिपोर्ट ए बैड ऐप’ का विकल्प भी शुरू किया है। इसके जरिए यूजर्स ऐसे ऐप के बारे में कंपनी को जानकारी दे सकते हैं।

ये हुए हैं अहम बदलाव
300 ट्वीट या रिट्वीट ही 3 घंटे में कर पाएगा यूजर
1000 ट्वी को ही 24 घंटे में कर पाएगा लाइक
1000 से ज्यादा लोगों को फॉलो नहीं कर पाएंगे 24 घंटे में
15000 से ज्यादा को सीधे मैसेज नहीं कर पाएंगे 24 घंटै के अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed