फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter CEO Jack Dorsey and senior officials of have refused to appear Parliamentary Committee

जैक डॉर्सी के संसदीय समिति के समक्ष पेश ना होन पर भाजपा ने ट्विटर को चेताया

Sat, 09 Feb 2019 04:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 09 Feb 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Twitter CEO Jack Dorsey and senior officials of have refused to appear  Parliamentary Committee

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के समक्ष ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और शीर्ष अधिकारियों के पेश होने से इनकार करने पर शनिवार को इस सोशल नेटवर्क कंपनी को ‘नतीजे’ की चेतावनी दी और कहा कि किसी भी एजेंसी को देश की संस्थाओं का निरादर करने का हक नहीं है। संसदीय समिति ने सोशल मीडिया मंचों पर नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियों को बुलाया था।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता एवं नयी दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं से कहा, किसी भी देश में, किसी भी एजेंसी को उस देश की संस्थाओं का निरादर करने का हक नहीं है। ऐसे में, यदि ट्विटर स्थापित संस्था संसद का निरादार कर रहा है तो उसके नतीजे होंगे। उन्होंने कहा, नतीजे होंगे क्योंकि किसी भी लोकतांत्रिक देश की संस्थाओं का वैश्विक शक्तियों द्वारा सम्मान करने की जरुरत है। यदि किसी प्रकार का उल्लंघन होता है तो उन उल्लंघनों के नतीजे होते हैं। संस्थाओं का सम्मान करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली इस संसदीय समिति ने एक फरवरी को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से ट्विटर को सम्मन जारी किया था। समिति के सूत्रों ने बताया कि समिति की बैठक सात फरवरी को होनी थी लेकिन ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पेशी के लिए और वक्त उपलब्ध कराने के लिए उसे 11 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि ट्विटर ने सुनवाई के लिए कम समय का नोटिस दिये जाने को कारण बताया जबकि उसे यात्रा के लिए 10 दिनों का वक्त दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed