{"_id":"595255dc4f1c1ba84a8b4587","slug":"twitter-can-detect-track-riots-faster-than-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से जल्दी दंगे का पता लगा सकता है ट्विटर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुलिस से जल्दी दंगे का पता लगा सकता है ट्विटर
amarujala.com- presented By: संदीप भट्ट
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर पोस्ट के माध्यम से दंगों और अन्य हिंसात्मक गतिविधियों का पता पुलिस को सूचना मिलने से पहले लगाया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, कानून-व्यवस्था के अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया एक सूचना का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत हो सकता है।
विज्ञापन
लंदन में 2011 में हुए दंगों के आंकड़ों का विश्लेषण पर देखा गया कि कंप्यूटर सिस्टम ट्विटर के माध्यम से अपने आप घटनाओं के बारे में पता लगा सकता है और गंभीर घटनाओं की पहचान कर सकता है। इसमें देखा गया कि ब्रिटेन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा के पास रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही दुकानों को तोड़ने और कारों को जलाने की घटनाओं का पता चल गया था।
विज्ञापन
ब्रिटेन के कार्डिफ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित इस सिस्टम से ऐसी सूचनाओं को भी चिन्हित किया जा सकता है जिसमें दंगे की बात महज अफवाह होती है। यह शोध ‘एसीएम ट्रांजैक्शन ऑन इंटरनेट टेक्नोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन