फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twist in CEO son murder case Suchana Seth gave cough syrup to son before smothering him Goa police

Suchana Seth Case: सूचना सेठ ने मासूम बेटे को मारने के पहले कफ सिरप पिलाकर किया बेहोश, जांच में हुए कई खुलासे

Thu, 11 Jan 2024 05:34 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 11 Jan 2024 05:34 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सूचना ने कहा कि उसने बच्चे की हत्या नहीं की, जब उसकी नींद खुली, तो बच्चा मर चुका था। हालांकि, पुलिस को उसकी कहानी पर भरोसा नहीं है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालात गवाही दे रहे हैं कि बच्चे की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Twist in CEO son murder case Suchana Seth gave cough syrup to son before smothering him Goa police
आरोपी महिला सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई की सीईओ सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे की हत्या की तैयारी पहले ही कर रखी थी। गोवा पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मिले तथ्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात की गवाही दे रहे हैं। माना जा रहा है कि उसने पहले बच्चे को कफ सिरप पिलाकर बेहोश किया, बाद में तकिया या किसी भारी कपड़े की मदद से मुंह दबाकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिस कमरे में बच्चे की हत्या की गई, वहां कफ सिरप की दो खाली बोतलें मिली हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है।

विज्ञापन


बच्चा न करे संघर्ष इसलिए किया बेहोश
सूचना का चार साल का बेटा गला घोंटने की कोशिश पर चीख सकता था इसलिए उसने सोची समझी साजिश के तहत कफ सिरप की व्यवस्था की थी। एक बोतल वह पहले साथ लेकर आई थी लेकिन उसे जब लगा कि बेटे को बेहोश करने के लिए सिरप कम पड़ेगा तो उसने होटल के हाउस कीपिंग स्टाफ से कफ सिरप मांगा था। स्टाफ ने बताया कि सूचना ने कहा था कि बेटे को बहुत खांसी हो रही है। पुलिस की माने तो सूचना ने कफ सिरप देकर इसलिए बेहोश किया क्योंकि बच्चा संघर्ष करता तो उसकी पोल खुल सकती थी।
विज्ञापन


कहा- नींद खुली तो बच्चा मर चुका था
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सूचना ने कहा कि उसने बच्चे की हत्या नहीं की, जब उसकी नींद खुली, तो बच्चा मर चुका था। हालांकि, पुलिस को उसकी कहानी पर भरोसा नहीं है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालात गवाही दे रहे हैं कि बच्चे की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में मिले खून के निशान सूचना के थे
बच्चे का पोस्टमार्टम कर्नाटक हिरियुर जिला अस्पताल में किया गया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. कुमार नाइक ने बताया कि पोस्टमार्टम के वक्त रिगॉर मोर्टिस (मरने के बाद मांसपेशियों की जकड़न) खत्म हो चुकी थी। तकिया या किसी दूसरे भारी कपड़े की मदद से गला घोंटकर बच्चे की हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार होटल के कमरे में मिले खून के निशान सूचना सेठ के ही थे। माना जा रहा है कि उसने पति को फंसाने के लिए साजिश रची थी। पूछताछ में असल मकसद का पता चलेगा।


पिता ने किया अंतिम संस्कार
वेंकट रमन ने बुधवार को बेटे का अंतिम संस्कार किया। रमण मंगलवार रात को ही इंडोनेशिया से भारत लौटे हैं। बुधवार को चित्रदुर्ग से बच्चे के शव को बंगलुरू लाया गया। इसके बाद राजाजी नगर के हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed