फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twin brother and sister born few days ago in Mehsana district of Gujarat have tested positive for coronavirus

गुजरात : छह दिन पहले जन्मे जुड़वा भाई-बहन कोरोना वायरस से संक्रमित

Fri, 22 May 2020 05:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Twin brother and sister born few days ago in Mehsana district of Gujarat have tested positive for coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

गुजरात के मेहसाणा जिले में छह दिन पहले जन्मे जुड़वा भाई-बहन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों भाई-बहन राज्य में सबसे कम उम्र के कोरोना मरीज बन गए हैं। 

विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मनोज दक्षिणी ने कहा, 16 मई को मोलीपुर गांव की एक कोरोना संक्रमित महिला ने वडनगर सिविल अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। यह गुजरात का पहला मामला है जिसमें नवजात वो भी जुड़वां कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवजात बच्चे को 18 मई को पॉजिटिव पाया गया वहीं बच्ची की रिपोर्ट शुक्रवार को आई जिसमें उसमें भी संक्रमण होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मोलीपुर गांव में मुंबई से लोटे कुछ संक्रमित लोगों के वापस आने के बाद कई मामले सामने आए हैं। मेहसाणा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed