फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twenty-five PCS-2011 selected on the CBI scanner

CBI के निशाने पर पीसीएस-2015 के 25 चयनित, मॉडरेशन की आड़ में मिले गड़बड़ी के सुबूत

Sun, 15 Apr 2018 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Twenty-five PCS-2011 selected on the CBI scanner
यूपीपीएससी - फोटो : FILE PHOTO

सीबीआई को पीसीएस परीक्षा-2015 में मॉडरेशन की आड़ में गड़बड़ी के कई सुबूत मिले हैं। सीबीआई ने 25 ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है, जिनके 25 से 30 अंक मॉडरेशन के नाम पर बढ़ाए या घटाए गए हैं। सीबीआई को आशंका है कि इनमें कम से कम पांच से छह अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके चयन में घपला हुआ है। 

विज्ञापन


सीबीआई सोमवार से इनसे पूछताछ शुरू कर सकती है। सीबीआई ने नियुक्ति सचिव और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से अभ्यर्थियों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


अंकों के साथ बदल गए पद: मॉडरेशन की आड़ में जिनके अंक बढ़ाए गए, उन्हें सीधी फायदा मिला और एसडीएम, डिप्टी एसपी जैसे उच्च पद पर उनकी तैनाती की गई। जिनके अंक घटाए गए, उन्हें नुकसान हुआ और अच्छा पद नहीं मिला। अगर उनके अंक न घटाए गए होते तो उन्हें भी उच्च पदों पर तैनाती मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने दोनों तरह के अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है। इसके अलावा चयनितों के बारे में कुछ दूसरी सूचनाएं भी इकट्ठा की हैं, जो गड़बड़ी की ओर साफ इशारा कर रही हैं। इसी आधार पर सीबीआई सोमवार से इन अभ्यर्थियों से पूछताछ शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed