{"_id":"5bc41f8cbdec2269625f51f4","slug":"tv-journalist-brutally-attacked-in-mumbai-and-police-arrested-4-people-who-assaulted-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार हरमन गोम्स पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, घर के पास की थी पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्रकार हरमन गोम्स पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, घर के पास की थी पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार हरमन गोम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में देर रात अपने घर लौट रहे एख टीवी पत्रकार पर चार लोगों ने हमला कर दिया। घटना पत्रकार के घर के पास गमदेवी के नाना चौक पर रविवार को घटी। पत्रकार का नाम हरमन गोम्स है जो टाइम्स नाउ में काम करते हैं। लोहे के पंच (नकल डस्टर) से उनकी पिटाई की गई जिसकी वजह से उनकी दाईं आंख में 6 टांके आए हैं। अपराध में शामिल सभी 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोम्स ने लेफ्ट और राइट दोनों चरमपंथियों के आतंकवाद पर व्यापक रिपोर्ट्स की हैं। गोम्स का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम की हमलावरों ने किस कारण उनपर हमला किया था। पुलिस का कहना है कि हमला पत्रकार के घर के बाहर सुबह के 1.30 बजे हुआ। गोम्स ने कहा, 'पहले उन्होंने मेरे दोस्त को टैक्सी से बाहर निकाला और जब मैं बाहर निकला तो गाली दी और फिर मुझे पिटने लगे। वह मराठी में कुछ कह रहे थे लेकिन शराब के नशे में नहीं लग रहे थे। वह मेरा इंतजार कर रहे थे।'
विज्ञापन
गोम्स ने बताया कि उनकी परेशानी पुलिस थाने पहुंचने पर भी खत्म नहीं हुई। जब वह और उनके दोस्त थाने पहुंचे तो एक अधिकारी ने कहा कि क्या तुम्हारे पास पिटाई का सबूत है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गोम्स एक निजी अस्पताल जाना चाहते थे। इसलिए पुलिस अधिकारी उन्हें भाटिया अस्पताल लेकर गए। गमदेवी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिटाई का मामला दर्ज कर लिया था। गोम्स ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को ट्वीट करके अपने साथ घटित हुई घटना के बारे में बताया था, जिन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन